रीवा शहर के प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर के पहुंच मार्ग से बुधवार को नगर निगम द्वारा भारी विरोध के बीच अतिक्रमण हटाया गया। बुल्डोजर कार्रवाई में अवैध दुकानों और कब्जों को हटाया गया, जिससे भक्तों को अब सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
रीवा जिले के करहिया क्षेत्र में वर्षों से सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जेसीबी से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर सड़क को मुक्त किया।














